फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार तड़के सेक्टर-57 की सर्विस रोड से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय अजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनकी टीम सोमवार तड़के क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अग्रवाल तिराहे से सेक्टर-57 चौकी की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सार्वजनिक शौचालय के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें