नोएडा संवाद। सेक्टर-77 स्थित गृहप्रवेश सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग से एक सफेद ग्रैंड विटारा कार चोरी हो गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। सोसाइटी निवासी नीतू मानधना ने 31 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे अपनी कार बेसमेंट में खड़ी की थी। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे, उन्हें कार पार्किंग से गायब मिली। इसके बाद नीतू ने सेक्टर-113 थाना पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।