नोएडा। सेक्टर-2 स्थित सी-ब्लॉक में युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के मुताबिक, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत के आधार पर फेज-1 थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। सेक्टर-15 निवासी शिवम शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 10 अक्टूबर को काम के सिलसिले में अपनी बाइक से सेक्टर-2 स्थित सी ब्लॉक गए थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने बाइक वहां खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।