फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद) मामूरा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे एक बुजुर्ग का कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। बुजुर्ग मामूरा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे थे। वहां मौजूद दो युवकों से उन्होंने रुपये निकालने में मदद मांगी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का संदेश मिलने पर बुजुर्ग को ठगी का पता चला। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें