फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गढ़ी गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की ओर जाने वाली सर्विस रोड के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने मैदान की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सड़ी-गली हालत में शव को बरामद किया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र 33 वर्ष के आसपास मिली। उसने शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें