मुकदमा वापस लेने का दबाव,जान से मारने की धमकी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि आरोपियों ने जेल में रहने के दौरान भी फोन कर उसे धमकाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वसीम, अबरार हुसैन और आसिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक उसने पहले वसीम और नदीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया था। महिला का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों की ओर से केस वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।