नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शे में बैठ रही युवती का आईफोन झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी तृप्ति जोशी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह ऑफिस जाने के लिए सोसाइटी के गेट नंबर-3 के पास मार्केट के बाहर रिक्शे में बैठ रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाश उनके हाथ से आईफोन झपटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।