नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 स्थित हिंडन बिहार में बुधवार एक दस महीने के बच्चे को पिता की गोद से अगवा करने का प्रयास किया गया। गोपाल शाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी के इंतजार में खड़ा था। आरोप है कि उसी समय गोपाल की गोद से बच्चे को छीनने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और सेक्टर-49 थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।