नोएडा। सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी से डाटा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 59 स्थित कंपनी के सीईओ ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी कंपनी में नितिन कुमार आईटी विभाग में हैं। दिल्ली कालकाजी की समा परवीन और दिल्ली शकरपुर के मोहम्मद समीर ने करीब सालभर काम कर पिछले साल नौकरी छोड़ दी थी। समा दिल्ली में हेंट्रिक्स और समीर गाजियाबाद इंदिरापुरम में न्यूएरा नाम से कंपनी कार्यालय चला रहे हैं। साथ काम करने के चलते नितिन दोनों पूर्व कर्मियों के संपर्क में है। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी में इस्तेमाल होने वाले ए-राउट नाम के साफ्टवेयर का प्रयोग समा और समीर की कंपनी भी उपयोग कर रही हैं। नितिन के लैपटाप को चेक करने पर पता चला कि उसके लैपटाप से समा और समीर को रिमोट कंट्रोल पर जोड़ा हुआ था।कोतवाली प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।