फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विपरीत दिशा में आ रही कार ने होशियारपुर गांव की ट्रैफिक लाइट के पास ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक और सवार युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक के परिजन की शिकायत के आधार पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-49 में रहने वाली शिवा परवीन के पिता पुत्तन कुमार ई-रिक्शा चालक हैं। पुत्तन शनिवार की रात करीब सात बजे सवारी विष्णु पांडे को बैठाकर छोड़ने जा रहे थे। होशियारपुर गांव की ट्रैफिक लाइट के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें विष्णु और पुत्तन घायल हो गए। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें