नोएडा। कार सवार युवक पर हमला करने और तमंचा दिखाकर धमकी देने का आरोप सेक्टर-49 निवासी युवक ने लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरौला गांव निवासी राजेश शर्मा ने बताया वह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह अस्पताल के पास चाय पी रहे थे। इतने में एक काली कार सवार युवक ने आकर जान से मारने की धमकी दी। युवक के गाली-गलौज करने का जब राजेश ने विरोध किया तो तमंचा निकाल लिया। सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो