फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाश बातचीत के दौरान उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-12 निवासी रामदयाल नेगी के अनुसार, 24 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे वह टहलने निकले थे। सेक्टर-12 और 22 की लालबत्ती के पास किसी परिचित का फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटनास्थल सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है। केस संबंधित थाने में भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें