फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्तेदार महिला पर ज्वेलरी हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में कस्बा निवासी अर्चना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ताऊजी की लड़की शोभा हापुड़ की रहने वाली है। विश्वास के चलते दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। 16 नवंबर 2025 को शोभा उसके कमरे पर आई थी। उस दौरान वह अपने सोने-चांदी के आभूषण पर्स में रख रही थी। बार-बार उन्हें हाथ में लेकर देख रही थी। इसके बाद अर्चना ने भी अपना सामान उसमें रख दिया। 29 नवंबर को शोभा ने अर्चना से सोने-चांदी के गहने पहनने के लिए मांगे। रिश्तेदारी के भरोसे अर्चना ने गहने उसे दे दिए। लेकिन बाद में जब पीड़िता ने फोन कर सामान वापस मांगा तो शोभा ने लौटाने से मना कर दिया अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें