फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक चोरी कर भागे तीन बदमाश, लैपटॉप भी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में चारमूर्ति हिंडन पुल के पास शनिवार को तीन अज्ञात बदमाश चाबी लगी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौड़ सौंदर्यम निवासी सर्वेश त्रिखा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को पर्थला से लौट रहे थे। हिंडन पुल पार करने के बाद उन्होंने अपनी कार सर्विस रोड पर खड़ी की और पास खड़े दोस्त की गाड़ी में बैठकर बातचीत करने लगे। बाइक में चाबी लगी हुई थी। इसी बीच तीन अज्ञात बदमाश आए और बाइक लेकर चलते बने। बाइक पर रखे बैग में एचपी पवेलियन एरो 13 लैपटॉप, चार्जर और पावर बैंक था। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें