नोएडा (संवाद)। फेज-1 थाना पुलिस ने सेक्टर-14 और 15 स्थित पुल के पास से मंगलवार को दो मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दिल्ली मंगोलपुरी से चोरी की बाइक, झपटमारी के तीन माेबाइल, 900 रुपये व दो चाकू बरामद हुए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान नोएडा के हरौला गांव के नीरज व दिल्ली न्यू अशोक नगर के माेनू के रूप में हुई है। दोनों पर चोरी आदि के 29 मामले दर्ज हैं। माेनू पर नोएडा, दिल्ली में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 18 व नीरज पर 11 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि वह एनसीआर से चोरी किए दो पहिया वाहन से मोबाइल झपटममारी करते हैं।