फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुल्हाड़ी के साथ हमले का अरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।नंगला चमरू गांव निवासी अशोक कुमार ने अपने खेत में खड़े शीशम के पेड़ को काटने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने विवाद करते हुए अशोक कुमार और उनके भाई पर लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को दया नगर गांव की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मारपीट में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें