फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 09:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। हतेवा गांव में घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर विवाद हो गया है। एक युवक ने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित सतवीर का आरोप है कि पड़ोसी उसके बुजुर्ग पिता से मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर उसने कुछ दिन पहले घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सतवीर ने बताया कि कैमरे लगने के बाद पड़ोसी उन्हें हटवाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद भी ली जा रही है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें