फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों के मुद्दों पर समाधान का प्राधिकरण अधिकारियों ने दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को प्राधिकरण की कार्रवाई की जानकारी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा किअधिकारियों के सामने किसानों के 7 फीसदी भूखंड, आबादी, बेकलीज, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देेने, क्षेत्रीय किसानों के बच्चों को रोजगार समेत ग्राम विकास के मुद्दों रखे गए। यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों के 7 फीसदी प्लॉटों पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 51 सौ किसानों को एक साथ भूखंड दिए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के किसानों को जल्द ही 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा बांटा जाएगा। कंपनियों में किसानों के बच्चों को स्किल डेवलपमेंट का कोर्स भी कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें