दादरी (संवाद)। मायचा गांव में दो दिन पहले दूध व्यापारी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मायचा गांव अंडरपास के समीप से आरोपी मायचा निवासी सुमित भाटी व अच्छेजा गांव निवासी भोलू उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस बरामद कर कार्रवाई की गई है।