फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटाखा जलाने के विवाद में की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की दौलत राम कॉलोनी में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी पप्पू के पटाखा छोड़ने से मना करने पर रकम सिंह की आंख में चोट लग गई। रकम सिंह ने जब पप्पू को पटाखा छोड़ने से रोका, तो वह नहीं माना। पटाखा छूटने के बाद रकम सिंह की आंख में जा लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। विरोध करने पर पप्पू ने रकम सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसने जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से फरार हो गया। घायल रकम सिंह को उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया। उनकी पत्नी राधा ने पप्पू के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें