दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में विवाहिता के साथ रॉड से मारपीट की गई। प्रताड़ित कर जलाने का भी आरोप लगा है। जिससे वह दिनचर्या के काम करने में असमर्थ हो गई है। पीड़िता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में दिव्या शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। उनकी शादी पांच साल पहले बुलंदशहर के स्याना निवासी विशाल कौशिक के साथ हुई थी। हाल में वह छपरौला गांव में रह रही हैं। 26 अगस्त को वह घर पर थी। तभी उनके पति ने रॉड से मारपीट की गई। प्रताड़ित कर जलाया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के बाद पीड़िता ने पति विशाल के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।