ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला आरोप लगा रही है कि एक युवक ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वायरल वीडियो में महिला युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग करती दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की पुष्टि हुई है। मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी कर ली गई है। ब्यूरो