- सेक्टर-52 से गौर सिटी लौट रही थी महिला, बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपटा मोबाइल
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र में पर्थला ब्रिज के पास ऑटो सवार महिला से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला सेक्टर-52 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अपने घर लौट रही थी। बदमाशों ने ऑटो से उतरते समय उसके हाथ से आईफोन झपट लिया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, माधवी शर्मा गौर सिटी सेक्टर-16सी स्थित एक्जोटिका ड्रीम विला में रहती हैं। वह 23 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे ऑटो से घर जा रही थीं। पर्थला ब्रिज से नीचे उतरते समय बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।