फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी मालिक से ठगे 9 लाख रुपये, कीमत बढ़ाने का दिया था झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कंपनी की कीमत बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-7 निवासी कंपनी मालिक को अपना शिकार बना लिया। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 9 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने ठगी का पता चलने के बाद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायती पत्र देते हुए सेक्टर-7 निवासी कंपनी मालिक ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनकी कंपनी की कीमत बढ़ाने के नाम पर उनसे संपर्क किया था। इसी दौरान जालसाजों ने उनके निजी बैंक खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। बीते साल के सितंबर माह में पहली बार तीन लाख और दूसरी बार छह लाख रुपये के एक खाते में ट्रांसफर किए गए। फेज-1 थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया बैंक लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें