फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती बाइक से गिरने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोमेश सागर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं जिले का निवासी था और वर्तमान में नोएडा की छिजारसी कॉलोनी में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के चलते समय बाइक से गिरने की बात सामने आई है। युवक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें