नोएडा। सेक्टर- 27 में लावारिस कुत्तों ने दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि जब बच्चा सेक्टर में अपने घर जा रहा था। तभी अचानक से लावारिस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, इससे उसके पैर में टांके लगवाने पड़े। उनका कहना है कि एक बार नहीं, बल्कि कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब बच्चे और बुजुर्ग पार्क में टहलने जाते हैं तब ऐसे लावारिस कुत्ते अक्सर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बच्चे के परिजन व आरडबल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर समाधान की मांग की है। ब्यूरो