फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक सप्ताह में प्याज 400 रुपये प्रति कुंतल महंगा, अन्य सब्जियों के भाव स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-88 स्थित कृषि उपज मंडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्याज के थोक भाव में 400 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडी में प्याज के दाम करीब 4 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं, जिससे व्यापारियों और खरीदारों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। कृषि उपज मंडी के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह तक प्याज 1800 रुपये प्रति कुंतल तक मंडी में बिक रही थी, जिसका दाम अब बढ़कर 2200 रुपये प्रति कुंटल हो गया है। हालांकि आलू, टमाटर, भिंडी, लौकी, तोरई समेत अन्य प्रमुख सब्जियों के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। अधिकांश सब्जियां पिछले सप्ताह के भाव पर ही बिक रही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंडी में सब्जियों की आवक सामान्य बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें