फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 366 की रफ्तार पर बाइक सवारों को हादसे से बचाने को हुई ग्राउटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
366 की रफ्तार पर बाइक सवारों को हादसे से बचाने को हुई ग्राउटिंग
विज्ञापन

- मोटो जीपी बाइक रेस : ट्रैक पर रंग करने का कार्य भी जल्द होगा पूरा
- फार्मुला-1 में ट्रैक से बाहर तो मोटो जीपी में अंदर की ओर होती है ग्राउटिंग
संदीप वर्मा
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी बाइक रेस के दौरान बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर 366 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुपर बाइकें दौड़ेंगी। यहां हादसों के दौरान बाइक सवारों को बचाने के लिए ट्रैक के अंदर की ओर स्पेशल ग्राउटिंग (विशेष तरह की चिकनी परत) की गई है। हादसे के दौरान आम रोड के मुकाबले इस स्पेशल ग्राउटिंग से रेसर को कम चोट आती है।
फार्मुला-1 और मोटो ग्रैंड प्रिक्स में स्पेशल ग्राउटिंग बिलकुल उलट होती है। फार्मुला-1 की गाड़ियां रफ्तार में बाहर की ओर जाती हैं तो मोटो जीपी में ट्रैक पर अंदर की ओर हादसों की संभावना होती है। ट्रैक पर हवा से बातें करते हुए जब 60 करोड़ की बाइकें दौड़ेंगी तो उनकी आवाज से ही स्टेडियम में बैठे सवा लाख लोग रोमांच से भर जाएंगे। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक इसका आयोजन होगा। आयोजक ड्रोना स्पोर्ट्स, मोटो जीपी भारत और फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स के अनुसार अब बुद्ध सर्किट के ट्रैक का कार्य लगभग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

मंगलवार से ट्रैक पर रंग करने का कार्य भी शुरू हो गया। एक से दो दिनों में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट अब तक फार्मुला-1 के लिए ही तैयार था। अब इसे मोटो जीपी के लिए तैयार करने के लिए इसके ट्रैक में तीन स्थानों पर कट में बदलाव किया गया। ग्राउटिंग में विशेष परत एक कालीन की तरह होती है।
-
बाइकों में लगे कैमरे करते हैं लाइव टेलीकॉस्ट
रेस में तेजी से दौड़ती सुपर बाइकों की वीडियो और फोटोग्राफी बेहद मुश्किल है। इसके लिए सभी बाइकों में 9-9 हाई रेजुलेशन के कैमरे फिट किए जाते हैं। यह कैमरे एक से दूसरी बाइकों की लाइव वीडियो फुटेज दिखाते हैं। इन्हें कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर से चलाया जाता है कि यह अपने आप बेहतर गुणवत्ता के वीडियो भेजते हैं।
विज्ञापन

-
195 देशों में होगा प्रसारण
मोटो जीपी बाइक रेस लगभग 200 देशों में करीब 49.5 करोड़ दर्शक देखते हैं। लगभग 195 देशों में इसका लाइव टेलीकॉस्ट किया जाता है। मोटो जीपी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मलेशिया में सबसे अधिक लोग इसके दीवाने हैं। भारत में भी करीब साढ़े छह करोड़ से अधिक दर्शक इसे देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें