दनकौर। किसान एकता महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दनकौर में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक में भूजल दोहल का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना कई मुद्दों पर सहमति बनी है। विश्वविद्यालय परिसर में भूगर्भ जल को बोरवेल की मदद से वापस जमीन के अंदर डाला जाएगा। जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। तय हुआ कि जिन किसानों से विश्वविद्यालय के लिए जमीन ली गई है उनके बच्चों को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इस बैठक में विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर सुधीर लांबा और भूगर्भ जल दोहन कर रहे ठेकेदार भी मौजूद रहे। इस मौके पर रमेश कसाना, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, रवि नागर, अमित नागर, रज्जाक ठेकेदार, बलजीत हवलदार, ब्रह्म सिंह कसाना, प्रदीप कसाना, राजीव कसाना, सोनू कसाना मौजूद रहे।