फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरस्वती विद्या मंदिर में दूसरे शैक्षणिक भवन का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को दूसरे शैक्षणिक भवन का भूमि पूजन किया गया। वैदिक विधि-विधान के साथ हुए कार्यक्रम के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि करीब दो दशक पहले क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर विद्यालय के नामदाता प्रेमवती देवी और कुंजीलाल जैन के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र जैन, प्रबंधक सुधीर कुमार, आदेश जैन, सुखानंद जैन, सचिन बजाज, अनिल तायल और प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें