नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में ईपीएफओ नोएडा ने भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय भंगेल में विशेष शिकायत निवारण एवं जन-जागरूकता शिविर लगाया। इसमें कई शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। इस शिविर में ईपीएफओ, क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा के प्रवर्तन अधिकारी अवनीश मीणा एवं अमन प्रकाश ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीएमएस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेेंद्र पाल प्रजापत, महामंत्री गोपाल सिंह नेगी सहित संगठन के लगभग 35 पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। नोएडा प्राधिकरण अस्थायी कर्मचारी यूनियन की ओर से कमल कौशिक, परमजीत एवं सत्यवीर अपने 5 साथियों के साथ उपस्थित रहे।