ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक्यूआई 284 तक पहुंच गया। शनिवार को एक्यूआई 270 दर्ज किया गया था। शहर का वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन में बना हुआ है। नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में चल रहा है। वहीं, शहर में ग्रेप के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। साथ ही, धूल उड़ रही है। यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ेगा। अभी दिन में तापमान ज्यादा कम नहीं हुआ है। ब्यूरो