फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बिना भी ग्रीन जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बिना भी ग्रीन जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई
विज्ञापन

- बुधवार को ग्रेनो का एक्यूआई 89 रहा तो बृहस्पतिवार को येलो जोन में 116 रहा
ग्रेटर नोएडा। तापमान कम होने के बाद भी ग्रेनो का वायु प्रदूषण इस बार कम है। ज्यादातर समय एक्यूआई येलो जोन में रहा है लेकिन बुधवार को ग्रेनो का एक्यूआई 89 रहा था। जबकि हर बार बारिश होने के बाद ही ऐसा होता था। एक्यूआई कम रहने के कारण संबंधित विभाग भी राहत में हैं। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर जगह-जगह धूल उड़ रही है। साथ ही सड़क बनाने का काम चल रहा है। उसके बाद भी ग्रेनो की हवा येलो जोन में बनी हुई है। बृहस्पतिवार को ग्रेनो का एक्यूआई 116 रहा। जो एक दिन पहले बुधवार को ग्रीन जोन में 89 रहा था। इससे पहले 29 सितंबर को ग्रेनो का एक्यूआई ग्रीन जोन में 100 से कम रहा था। तब बारिश कारण बनी थी। अब अफसरों का कहना है कि तेज हवा के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि तापमान गिरने के बाद एक्यूआई में इजाफा हो सकता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें