एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा काफी बिगड़ती जा रही है। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन 274 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित एनसीआर में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। उधर ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट का क्षेत्र कम प्रदूषित रहा। नॉलेज पार्क तीन स्थिति निगरानी केंद्र का एक्यूआई 298 तो ग्रेनो वेस्ट में नॉलेज पार्क-5 स्थित स्टेशन का एक्यूआई 245 रहा। लोगों का आरोप है कि सड़कों पर धूल उड़ रही है लेकिन जिम्मेदार काम नहीं कर रहे हैं।
18 अक्तूबर को एनसीआर में वायु प्रदूषण का हाल
ग्रेटर नोएडा 274
नोएडा 170