ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए उद्यान विभाग ने पार्कों, हरित पट्टी और केंद्रीय विभाजक के रखरखाव व विकास के लिए आठ टेंडर जारी किए हैं। इन कामों की प्री-बिड बैठक दो सितंबर को होगी। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर ज्यू-1 में पौधों, लॉन और सिविल कार्यों के दो वर्षीय रखरखाव पर 1.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर चाइ-5 में हरित पट्टी के विकास पर 70.21 लाख रुपये खर्च होंगे। ओमीक्रान-1ए, आरसीसीआइ ग्रीन व ज्यू-3 में पौधारोपण व रखरखाव के लिए 1.09 करोड़ रुपये का बजट है। ब्यूरो