युवती ने की सेल्सगर्ल की हत्या
- फोटो : Social Media
ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवती ने अपने मां-पिता की मौत के लिए दूसरों को जिम्मेदार मानते हुए इसका बदला लेने के लिए एक खौफनाक कहानी रच डाली। इसके लिए उसने एक गरीब घर की लड़की की जान ले ली। पायल ने अपने बॉयफ्रेंड को भी इसमें शामिल कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दादरी के बढ़पुरा निवासी पायल भाटी के मां-पिता ने कर्ज से परेशान होकर लगभग छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पायल इसके लिए अपने भाई के ससुरालीजनों को जिम्मेदार मानती थी और उनकी हत्या की योजना बना रही थी। इससे पहले उसने खुद को मरा घोषित करने के लिए एक ऐसी लड़की को निशाना बनाया जिसका इस कहानी से कोई लेना-देना ही नहीं था।
पायल ने अपनी ही कद-काठी की एक लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पायल ने उसे अपने कपड़े पहना दिए। उसके चेहरे को गर्म तेल से जला दिया। लापता युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी बिसरख पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।