फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: सावन में मीट की दुकान बंद करने को कहा, दुकानदार ने घर जाकर दी हलाल करने की धमकी

Thu, 21 Jul 2022 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (नोएडा)

सार

दादरी के बृज विहार कॉलोनी निवासी सोहित पंडित ने बताया कि आरओबी पुल के पास मीट की दुकान खुली देखी। उन्होंने सावन का महीना बताते हुए इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी सोहित पंडित के घर पहुंच गया और मौत के घाट उतार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में मीट की दुकान खुली देखकर एक व्यक्ति ने दुकानदारी से उसे बंद करने को कहा तो आरोपी दुकानदार ने घर जाकर हलाल करने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने आरोपी दुकानदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दादरी के बृज विहार कॉलोनी निवासी सोहित पंडित ने बताया कि मंगलवार शाम रेलवे रोड से आरओबी पुल के पास मीट की दुकान खुली हुई देखी। उन्होंने सावन का महीना बताते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी सोहित पंडित के घर पहुंच गया और मौत के घाट उतार देने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह तभी से डरा हुआ है। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए शिकायत की है। पुलिस शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें