फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, थाने में कई घंटे चली रस्साकशी

Sat, 11 Feb 2023 08:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस शुक्रवार को महिला व उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। मौके पर पहुंचे महिला और युवक के परिजनों ने दोनों को बहुत समझाया, लेकिन महिला ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र से लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाने में पहुंची महिला पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस मामले में परिजन उसे वापस ले जाने का दबाव बना रहे हैं लेकिन महिला तैयार नहीं हुई। मामले को लेकर घंटों तक चली खींच-तान के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी है। उधर, महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ग्रेटर नोएडा में निजी संस्थान में नौकरी करता था। जिसके साथ पड़ोस के गांव का युवक भी काम करता था। बताया जाता है कि युवक की पत्नी की बात फोन पर उसके साथ काम करने वाले दोस्त से होने लगी। इसी क्रम के चलते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ता गया। दंपति को चार वर्षीय बच्चा भी है। दो दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। 

महिला के पति ने पुलिस से उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस शुक्रवार को महिला व उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। मौके पर पहुंचे महिला और युवक के परिजनों ने दोनों को बहुत समझाया, लेकिन महिला ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। मामले को लेकर कई घंटे तक रस्साकसी चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें