नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शस्त्र बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से बाइक और भारी मात्रा में अवैध असला बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।