ग्रेटर नोएडा के दनकौर में होली के दिन एक शख्स की रंग खेलने के बहाने हत्या कर दी गई। आरोपी तो शव को ठिकाने भी लगाने ले जा रहे थे लेकिन लोगों को इसकी भनक लग गई जिसके चलते उन्होंने रास्ते में ही शव को फेंक दिया और फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दनकौर कस्बा निवासी एक 23 साल के युवक की होली के बहाने घर से ले जाकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक एक अस्पताल में बाउंसर की नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आरोपी हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर लेकर जा रहे थे। हालांकि इस बात की भनक किसी तरह लोगों को लग गई, जिसके बाद आरोपी शव को रास्ते में ही फेंककर फरार हो गए।