फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: रमेश शिंदे को मिला सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023, सीएम योगी ने किया सम्मानित

Mon, 26 Jun 2023 05:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे को  ‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया है। इस मौके पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा सुमित्रा महाजन और देश के सूचना आयुक्त उदय माहूरकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
रमेश शिंदे को मिला सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे को  ‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया है। इस मौके पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्षा सुमित्रा महाजन और देश के सूचना आयुक्त उदय माहूरकर मौजूद रहे।

विज्ञापन


हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के हस्तों सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023 दिया गया। स्मृति चिन्ह एवं एक लाख रुपयों की राशि भी दी गई। यह पुरस्कार वितरण समारोह सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य के ‘ग्रेटर नोएडा’ के गौतमबुद्ध विद्यापीठ में संपन्न हुआ । इस अवसर पर व्यासपीठ पर ‘सेव कल्चर सेव इंडिया’ फाउंडेशन के संस्थापक और भारत के सूचना आयुक्त उदय माहूरकर भी उपस्थित थे। 

राष्ट्र एवं भारतीय संस्कृति पर कुदृष्टि रखनेवालों के विरोध में निरंतर संवैधानिक मार्ग से संघर्ष करना, चित्रकार एम एफ हुसैन और डॉ. जाकिर नाइक के राष्ट्र एवं समाज विरोधी स्वरूप को लोगों के सामने लाना, इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के रक्षणार्थ पुस्तकों का लेखन करना, इसके लिए भी यह पुरस्कार रमेश शिंदे को दिया जाना घोषित किया गया। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीयों ने अनेक वर्ष ब्रिटिश और मुगलों के अत्याचार सहन किए। लेकिन जब उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं मंदिरों पर आघात करना प्रारंभ किया। तब भारतीयों ने करारा जबाव देना प्रारंभ किया। भारतीयों ने कभी भी संस्कृति पर आक्रमण सहन नहीं किए। आज डिजिटल माध्यम से संस्कृति पर आक्रमण हो रहे हैं। हाल ही में ‘गेमिंग एप’ के माध्यम से धर्मांतर किए जाने का प्रकरण उत्तर प्रदेश पुलिस ने उजागर किया है। दिल्ली की घटना सभी ने देखी होगी किस प्रकार लडकियों को प्रेम के जाल में फांसकर, फिर उनकी हत्या की गई। इस संदर्भ में हमने सर्वप्रथम कानून बनाया। लेकिन प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक कुटुंब में जागरुकता निर्माण होने की अत्यधिक आवश्यकता है ।

इस मौके पर संस्कृती रक्षा के लिए लड़ने वाले हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस के प्रवक्ता और सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को भी यह पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही फिल्म निर्माता प्रवीण चतुर्वेदी, पत्रकार स्वाती गोयल शर्मा, पत्रकार प्रदीप भंडारी, वैशाली शाह, संजीव नेवर और मनीष बर्दिया आदि लोगों को ‘सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023’से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें