फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण ने तेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-यूपीआईटीएस 2026 के लिए ग्रेनो प्राधिकरण अब तैयारियाें को अंतिम रूप दे रहा है। एक्सपो मार्ट और परी चौक के आसपास सड़क सुधार और ग्रीनबेल्ट में लैंडस्केपिंग के काम चालू हैं। वहीं, परी चौक के पास नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बने यूटर्न को भी जरूरी ट्रायल के बाद शुरू कर दिया गया है। करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर ग्रेनो प्राधिकरण एक्सपो मार्ट के आसपास सड़क सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और पार्किंग व्यवस्था जैसे काम करा रहा हैै। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि जरूरी ट्रायल और सुधार के बाद यूटर्न को खोल दिया गया है। यहां अब कारों के अलावा सामान्य साइज की बसें भी बिना अवरोध के गुजर पा रही हैं। यूटर्न बनाए जाने के बाद यहां सफाई का काम भी करा दिया गया है। इसके अलावा सड़कों को भी दुरुस्त कराया गया है। नासा पार्किंग में इस बार वाहनों की आवाजाही बेहतर करने के लिए अस्थाई रूप से ब्रिक वर्क करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें