फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण ने 104 करोड़ रुपये के कामों को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों और सोसाइटियों के बाहर विकास कार्य कराने के लिए 104 करोड़ रुपये के कामों को मंजूरी दी है। सीईओ रवि कुमार एनजी की मंजूरी के बाद अब जल्दी ही काम भी शुरू होंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक 30 कामों के लिए मिली इस मंजूरी के लिए तीन से चार महीने में निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद काम शुरू कराए जाने हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन कामों से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी। विकसित शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे, सड़कों, सीवरेज नेटवर्क और स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर बनाने पर भी काम होना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें