फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन के डूब क्षेत्र में ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़े अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन के डूब क्षेत्र में ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़े अवैध निर्माण
विज्ञापन

- करीब 25000 वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, अवैध कालोनी के लिए हो रही प्लॉटिंग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनजीटी से कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगे जाने के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर सख्ती की है। सोमवार को भी यहां सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर बिसरख में अवैध कालोनी में चल रही प्लॉटिंग के निर्माण तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि बिसरख में डूब क्षेत्र के खसरा संख्या 333 और 334 की जमीन पर अतिक्रमण तोड़ा गया है। यहां अवैध कालोनी विकसित करने के लिए निर्माण किए जा रहे थे। प्लॉटिंग के लिए बनी बाउंड्रीवाल, सड़क जैसे निर्माण यहां तोड़े गए हैं। पिछले दिनों इसी तरह के निर्माण तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर, चिपियाना बुजुर्ग में भी तोड़े गए हैं। एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। लोग अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें