कावेरी राणा ने मांगी पिल्लों की कस्टडी
पशु प्रेमी कावेरी राणा का कहना है कि यह पशु क्रुरता से जुड़ा मामला है। कुत्ता मालिक अन्य पिल्लों की देखभाल नहीं कर सकता है। अगर यह हादसा है तो उसकी लापरवाही से हुआ है। अभी घर में चार पिल्ले और हैं। पुलिस से उनकी कस्टडी दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने शेखर चौहान को कस्टडी देने के निर्देश दिए है।
सोशल मीडिया पर लोगों में घटना के प्रति रोष
सोसायटी में तीन पिल्लों के मरने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसके बाद लोगों ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। लोगों ने पिल्लों को मारने वाले को कठोर सजा देने की मांग की। वहीं सोसायटी के निवासियों में भी घटना को लेकर काफी रोष है। उनका कहना है कि अगर कोई कुत्तों को पसंद नहीं करता है तो उसका मतलब यह नहीं कि उनको मार दे। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।