22 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अफसर सूचना मिलते ही लोगों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचा रहे हैं। अफसरों के मुताबिक, गामा टू में एच्छर से मिले तब्लीगी जमात के संपर्क में आने वाले चार लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एवीजे हाइट्स जीटा-1 के तीन फ्लैटों में रहने वाले नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ईटा वन में दो दिन पहले घरेलू सहायिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी को अंबेडकर छात्रावास, गलगोटिया में रखा गया है। ब्यूरो