हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से हो रही सीनियर नेशनल जू-जित्सू चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाऐंगे। बुधवार को राज्य की टीम रवाना हो गई है। जू-जित्सू एसोसिएशन की अध्यक्ष रसिका सिद्दीकी ने बताया कि महिला टीम में टीम में नव्या पांडेय, प्रज्ञा जोशी, श्रीपर्णा जोशी, सपना जवाडी, काव्या आर्या, दिव्या भट्ट, ममता उपाध्याय, प्रिया विश्वास, आकृति कौर, कताक्षा कौर, शिवानी, कौशल्य गुप्ता, कंचन बसेरा, मीना, स्मृति कार्की, रूनू शर्मा शामिल है। पुरुष दल में वैभव पडियार, विशाल मेहता, दिव्यांशु, बिष्ट, शुभम रावत, शशांक बोरा, शुभम कुमार, क्षितिज सिंह, जय प्रकाश, देवयांशु कार्की, मनी अरोरा, विक्रम कुमार, आर.पी. भारती, कमल सिंह आदि शामिल हैं। टीम कोच की भूमिका में ऋषि पाल भारती, किशोर सिंह शामिल हैं।