फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में चल रहे 62वें नवरात्रि मेले में शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पहलवानों के बीच कुश्ती के मुकाबले कराए गए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मंदिर परिसर में पहुंचे। दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये की नकद राशि और रेशमी सेला देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जो कि इस मेले के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।