फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीदाऊजी मेले में हुआ विशाल कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-विजेता पहलवान को मिलेगा 1.01 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, सांसद महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के श्रीदाऊजी मेले में शुक्रवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। उन्होंने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने विशाल कुश्ती दंगल के विजेता पहलवान के लिए 1,01,000 रुपये का नकद पुरस्कार रखा है। दंगल का आयोजन रिंकू गोयल, पवन प्रधान, दीपक चौधरी, योगेंद्र सिंह और प्रवीन गोयल की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों ने उनका स्वागत किया। मेले में हर वर्ष खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें