फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Wed, 12 Nov 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
04 गुमानीवाला के तीन मार्शल आर्ट ​ खिड़ियो ने जीते रजत पदक।स्रोत-आयोजक - फोटो : ramban news
विज्ञापन
गुमानीवाला उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित इंडियन कॉम्बैट लीग-2025 में कुल तीन रजत पदक जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि देशभर से चयनित 256 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें तीर्थनगरी की नितिका पंत, संचिता और तेजस सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीतकर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों के गुमानीवाला पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधायक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, गौरव सिंह गिन्नी, दीपक महर, जीतपाल सिंह, रमोला आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें